logo

वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ जिला करनाल की कार्यकारिणी गठित

वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ यूनिट केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में करण पार्क में करनाल संपन्न हुई| बैठक में विशेष रूप से करनाल जिला मंत्री सुरेंद्र प्योंत उपस्थित रहे| बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा की भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति के बारे मे विस्तार से बताया|उन्होंने कहा हीं भारतीय मजदूर संघ प्रदेश व देश हीं नहीं विश्व मे सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है|उन्होंने कहाँ की भारतीय मजदूर संघ हमेशा राष्ट्र हित उद्योग हित और कर्मचारी हित को लेकर कार्य करता है| केंद्रीय सहकारी बैंक करनाल जिले का अधिवेशन भी करवाया गया| उन्होंने जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओ को बधाई दी|
संपूर्ण हरियाणा में केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं दिया गया इसको लेकर 8 जनवरी को आंदोलन प्रथम चरण पूरी तरह सफल रहा| द्वितीय चरण में आगामी 19 जनवरी से 25 जनवरी तक हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में सत्ता पक्ष के विधायकों को केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ मिले इसको लेकर सभी जिलों में ज्ञापन दिया जाएगा|
जिला मंत्री श्री सुरेंद्र भारतीय मजदूर संघ ने कहाँ की आप सभी कार्यकर्त्ताओ को पूरी मेहनत व लगन के साथ जिले के अन्य साथियो को भी अपने साथ जोड़ कर संगठन को मजबूत करना होगा ! जिला कुरुक्षेत्र अध्यक्ष ऋषि पाल ने कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ दिलवाने के लिए भारतीय मजदूर संघ उनके समाधान के लिए पूर्ण प्रयास कर रही है व जल्द ही सरकार से बैठक करके आपकी इन सभी मांगो का समाधान करवाया जायेगा!और उनको जल्द ही लागू कराया जाएगा! जिला करनाल कोऑपरेटिव बैंक जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जो इस प्रकार है :—
प्रधान - सोहन लाल
उप प्रधान - जसवीर
उप प्रधान - श्वेता
सचिव - बलवीर
सह सचिव - जितेंद्र
सह सचिव- वीर सिंह
कोषाध्यक्ष- सुरेश
प्रैस प्रवक्ता - मनमोहन
जिला कार्यकारिणी शालू, संजीव जगबीर सिंह|
इस अवसर पर करनाल कोऑपरेटिव बैंक के भारतीय मज़दूर संघ के कार्यकर्त्ता काफ़ी संख्या मे उपस्थित रहे! भारत माता की जय

49
3519 views