logo

हरिद्वार में गायत्री परिवार के शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी #upendrasingh

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की साधना परंपरा अखंड दीप के प्राकट्य तथा परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी महोत्सव के अवसर पर हरिद्वार स्थित बैरागी कैम्प में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ध्वज वंदन कर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गायत्री परिवार के समस्त परिजनों को शताब्दी वर्ष समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ प्रज्ञा अभियान पत्रिका तथा शताब्दी संगठन संदर्शिका : 2026 का भी विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पंड्या सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

0
0 views