logo

आम आदमी पार्टी झारखंड की 47 सदस्यीय प्रदेश समन्वय समिति घोषित की गयी....

बोकारो, 18 जनवरी 2026
आम आदमी पार्टी झारखंड की 47 सदस्यीय प्रदेश समन्वय समिति घोषित की गयी है। घोषित नवगठित समिति में पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों और जोनल पर्यवेक्षकों को भी स्थान दिया गया है। यह घोषणा आप के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल और सह प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की है।
घोषित नवगठित कमिटी में पूर्व प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी और देवनाथ सिंह को भी शामिल किया गया है। प्रदेश समन्वय समिति का सचिव प्रीतम कुमार मिश्रा को और प्रवक्ता भाष्कर सुमन को बनाया गया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा, मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी नरेंद्र चौबे, प्रदेश पंचायत राज प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रभारी के विश्वा, प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रभारी शालिग्राम मिश्रा, प्रदेश वित्त प्रभारी पी कुमार, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ प्रभारी मंटू पांडेय, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ प्रभारी अमित कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश, सह प्रभारी सीताराम राणा, प्रदेश सूचनाधिकार प्रकोष्ठ प्रभारी कृष्ण किशोर और प्रदेश ऑटो प्रकोष्ठ प्रभारी संजय राम को भी नवगठित समन्वय समिति में शामिल किया गया है।
जोनल पर्यवेक्षक संगीता तिर्की, राजेश लिंडा, विधान चंद्र राय, बिनोद सिंह, कौशल किशोर बच्चन, दिनेश यादव और विनय यादव समिति के सदस्य बनाये गये हैं। इसके साथ ही कई पूर्व प्रदेश पदाधिकारी कमिटी में शामिल हुए हैं। इनमें व्यास उपाध्याय, हेमकांत ठाकुर, अजय भगत, मनीष डेनियल, सईद अख्तर, राजेश सिंह, उमाकांत बर्नवाल, अर्चना वर्मा, बंदना कुमारी और किशोर सिन्हा के नाम शामिल हैं। समन्वय समिति में शामिल हुए राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में शीतल सिंह चेरो, मो मेहबूब आलम, सावित्री मार्डी, मंजुला देवी, विनिता मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, उपेंद्र पांडेय, शंभु सिंह, चंद्रबलि चौबे, सुधीर कुमार, अशोक महतो, विकास श्रीवास्तव, डाॅ मशरूर अहमद, सज्जाद अंसारी और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को भी स्थान दिया गया है।

सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया झारखण्ड.

43
4050 views