logo

दो प्रतिष्ठित सम्मानों सम्मानों से अलंकृत हुए कवि शैलेंद्र जैन "गुनगुना"

झालावाड़ 18 जनवरी। शहर के चर्चित कवि एवं साहित्यकार शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ को साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है।

भारतीय त्यौहार राष्ट्रीय बाल कहानी प्रतियोगिता में सहभागिता के उपरांत साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा द्वारा आयोजित श्री भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति समारोह के अंतर्गत दिनांक 5 से 7 जनवरी 2026 को उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप “बाल प्रभा की मानव” उपाधि से विभूषित किया गया। यह सम्मान बाल साहित्य के क्षेत्र में उनकी संवेदनशील, मूल्यपरक और सृजनात्मक लेखनी का प्रतीक है।

वहीं दूसरी ओर, सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए जनमानस में साहित्य के प्रति चेतना जागृत करने के लिए कोटा में आयोजित समारोह में कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ को “हाड़ौती गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इन दोनों सम्मानों से न केवल झालावाड़ बल्कि सम्पूर्ण हाड़ौती अंचल गौरवान्वित हुआ है। साहित्य प्रेमियों, कवि साथियों एवं शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

10
2025 views