
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्विद्यालय बीकानेर के कुलसचिव ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का अवलोकन
जैसलमेर।(सी आर देवपाल म्याजलार)।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्विद्यालय बीकानेर के कुलसचिव डॉ देवा राम सैनी ने पोकरण में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का दौरा किया। केन्द्र के फार्म पर बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत फसल जीरा इसबगोल सरसों खजूर एवं थार शोभा सब्जी तकनीकी वर्मी-कंपोष्ट न्युट्री गार्डन क्रॉप कैफेटेरिया प्राकृतिक खेती उत्पादन चना एवं कुक्कट पालन इकाई इत्यादि इकाइयों का अवलोकन किया । कुलसचिव ने केन्द्र द्वारा संचालित समस्त गतिविधियों का निरीक्षण कर केन्द्र के कार्यो की सराहना करते हुए गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उन्होंने बताया कि केन्द्र किसानों के हित के लिए काम करें एवं क्षेत्र के किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए तैयार करें और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराये। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों के बीच नवीनतम कृषि अनुसंधान का प्रसार करने को कहा ताकि किसान उससे प्रभावित होकर अपने खेतों में समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाएं। इन्होने कहा कि किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को बढ़ाने के लिये कृषि वैज्ञानिकों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वैज्ञानिक किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे तभी केवीके का उद्देश्य पूरा होगा। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष डॉ दशरथ प्रसाद ने केन्द्र की प्रगति एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। भ्रमण के दौरान में सस्य वैज्ञानिक कृष्ण गोपाल व्यास पशुपालन वैज्ञानिक डॉ राम निवास एवं प्रसार वैज्ञानिक सुनील कुमार शर्मा उपस्थित रहे।