परशुराम मंदिर ट्रस्ट के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अस्थाई मतदाता सूची का प्रकाशन आज, नामाकंन कल
लालसोट परशुराम मंदिर ट्रस्ट की साधारण सभा ने प्रन्यास मंडल व कार्यकारिणी निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की है। निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 21 सदस्यीय प्रन्यास मंडल का निर्वाचन दो वर्ष के लिए होगा।निर्वाचन के लिए शनिवार सुबह 10 बजे अस्थाई मतदाता सूची प्रकाशित होगी, दोपहर 2 बजे तक आपत्ति दर्ज की जा सकेगी और शाम 5 बजे अंतिम सूची जारी की जाएगी। नामांकन 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 1 बजे, अस्थाई प्रत्याशी सूची 2 बजे और नामांकन वापसी 5 बजे तक होगी।अंतिम प्रत्याशी सूची 19 जनवरी को प्रकाशित होगी। मतदान 8 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक होगा।