logo

माँ गायत्री स्थापना वार्षिकोत्सव समारोह श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न

हाजीपुर/गायत्री शक्तिपीठ दिग्घी कला पूर्वी में माँ गायत्री स्थापना वार्षिकोत्सव समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रूप से सम्पन्न हो गया। यह दो दिवसीय आयोजन 16 एवं 17 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रथम दिन शुक्रवार को प्रातः 5 बजे से संध्या 5 बजे तक अखंड जप का आयोजन किया गया। इसके पश्चात संध्या 5 बजे दीप यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुतियाँ अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की।
द्वितीय दिन शनिवार को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक विशेष पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद प्रातः 9 बजे से हवन यज्ञ, विविध संस्कार तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ई. रामचन्द्र सिंह ने बताया कि माँ गायत्री की कृपा से यह वार्षिकोत्सव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, साधकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, साधकों एवं श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिससे आयोजन ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।

9
793 views