
झारोटेफ का जिला स्तरीय बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान पर हुई रणनीति
ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, उल्दा, हाटचाली, गालूडीह, प्रखंड घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में दिनांक: 17 जनवरी 2026 को *JHAROTEF* (Jharkhand Officers, Teachers and Employees' Federation) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला कमेटी संग प्रखंड कमेटी (प्रखंड के सक्रिय सदस्य सहित) एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा/सहमति बनी वे निम्नलिखित है:
✓✓ *वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु सदस्यता संबंधी चर्चा* के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड अपने स्तर पर उचित रणनीति के माध्यम से 8 फरवरी 2026 तक प्रखंड का शत प्रतिशत सदस्यता ऑनलाइन कर लेंगे।
✓✓ सदस्यता अभियान हेतु *जिला पदाधिकारी को प्रखंड सुनिश्चित कर दी गई* ताकि सदस्यता अभियान में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए।
✓✓ *MACP*, जो शिक्षक संवर्ग की महत्वपूर्ण मांग है, जिस पर JHAROTEF लगातार प्रयासरत है इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
✓✓ सरकारी कर्मचारियों की *सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष* करने संबंधी चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि वैसे राज्य कर्मी जिसकी उम्र 55 से 60 वर्ष है उन्हें इसकी महत्व को समझाया जाए ताकि उक्त लाभ उन्हें सर्वप्रथम प्राप्त हो।
✓✓ *2015 एवं 2016 में नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं के एक वेतन वृद्धि* पर चर्चा की गई जिससे प्रांतीय टीम को पूर्व में भी अवगत कराया गया था, प्रांतीय टीम इस विषय पर गंभीर भी है।
✓✓ राज्य की महिला कर्मियों के *SL (विशेष अवकाश) संबंधी* विषय पर चर्चा की गई क्योंकि कई प्रखंडों पर विशेष अवकाश का उपभोग नहीं करने देने पर सूचनाओं प्राप्त हो रही है।
✓✓ *JHAROTEF पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का पुनर्गठन* अप्रैल 2026 को किया जाना है, इस संबंध में सभी प्रखंडों को जानकारी दी गई ताकि जिला टीम में सक्रिय एवं नए सदस्यों को जोड़ा जा सके।
✓✓ *JHAROTEF प्रखंड टीम का पुनर्गठन* (यदि आवश्यक हो तो) जल्द से जल्द करने हेतु प्रखंड अध्यक्षों को सूचित किया गया।
✓✓ वित्तीय वर्ष *2025-26 के आय व्यय* का विस्तृत व्याख्या जिला कोषाध्यक्ष द्वारा की गई।
✓✓ *वर्ष 2026 की वार्षिक कार्यक्रम रणनीति* तैयार की गई जिसे प्रांतीय पदाधिकारी के अनुमोदन उपरांत सूचित किया जाएगा।
आज के इस बैठक में जिला अध्यक्ष पंचानन महतो, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुश्री अनीता महतो, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष दे, जिला उपाध्यक्ष यामिनी कांत महतो, जिला सचिव उत्पल चक्रवर्ती, जिला कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्र गोप, जिला मीडिया प्रभारी साजिद अहमद, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सिद्धार्थ कुंडू, धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अंबिका दास, प्रखंड सचिव रतनलाल भगत सहित कई राज्य कर्मी उपस्थित हुए।