logo

EPFO न्यूनतम मासिक पेंशन में भारी बढ़ोतरी 2026 के मध्य तक इसके लागू होने की पूरी संभावना है.

देश के करोड़ों निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और रिटायर पेंशनधारकों के लिए वर्ष 2026 बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद, EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) न्यूनतम मासिक पेंशन में भारी बढ़ोतरी पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
वर्तमान में न्यूनतम पेंशन ₹1,000 है, जो 2014 में तय की गई थी। पिछले 10 वर्षों में महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। इसी सामाजिक दबाव के कारण सरकार अब इसमें सुधार करने जा रही है।EPFO पेंशन की गणना अभी अधिकतम ₹15,000 की सैलरी पर होती है। यदि इसे बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया जाता है, तो रिटायरमेंट के समय मिलने वाली पेंशन राशि में अपने आप बड़ी बढ़ोतरी हो जाएगी।

वर्तमान नियम: 30 साल की सेवा पर लगभग ₹3,500 – ₹4,500 पेंशन।
मौजूदा पेंशनधारक जो अभी ₹1,000 की न्यूनतम पेंशन पा रहे हैं।

यदि सरकार न्यूनतम पेंशन को ₹7,500 करती है, तो यह निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम होगा।

23
638 views