logo

भाजपा सरकार की नाकामी का सबूत हैं विशेष ग्राम सभाएं : महेंद्र सिंह

पानीपत | 15 जनवरी 2026
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के नाम पर विशेष ग्राम सभाएं कराने का फैसला भाजपा सरकार की वर्षों की नाकामी का प्रमाण है।
महेंद्र सिंह ने कहा,
“अगर योजनाएं सही तरीके से लागू हो रही होतीं तो आज लाभार्थियों के नाम सार्वजनिक करने और रिकॉर्डिंग कराने की नौबत ही नहीं आती। भाजपा सरकार ने अपने चहेतों और दलालों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों के हक़ पर डाका डलवाया है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में भारी स्तर पर फर्जीवाड़ा भाजपा शासन में ही हुआ, लेकिन सरकार ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।
महेंद्र सिंह ने मांग की कि ग्राम सभाओं का दिखावा करने के बजाय भाजपा सरकार यह बताए कि
फर्जी लाभार्थियों को संरक्षण किसने दिया?
जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
कितने नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई?
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जनता के हक़ की इस लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएगी और गरीब, मजदूर व किसान के अधिकारों से समझौता नहीं होने देगी।

6
487 views