सांसद की मांग पर बहुप्रतीक्षित फोरलेन बनाने सीएम ने की घोषणा — सड़क हादसे रोकने नर्मदापुरम, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी फोरलेन मार्ग की उठ रही थी माँग
नर्मदापुरम / शुक्रवार को उस समय नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र की जनता में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई ज़ब प्रदेश सत्ता के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने लंबित चार फोर लेन सड़क को सांसद दर्शन सिंह चौधरी की मांग बनाने मंच से घोषणा कर दी। सीएम से मुख से बहुप्रतीक्षित फोरलेन बनाने घोषणा की हरी झंडी मिलते ही उपस्थित जनता जनार्दन खुशी की तालियों की गदगड़ाहठ की आवाज़ गगन को चूम गई। ज्ञात हो कि नर्मदापुरम जिले के विकाखंड माखन नगर प्रवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आए। जनता जनार्दन से भेंट करते हुए क्षेत्र विकास के लिए सौगातो की झड़ी लगा दी। गौरतलब रहे कि जनता के आशीर्वाद से पहली दफा चुनकर क्षेत्र विकास के लिए लोकसभा पहुंचे लोकप्रिय, कर्मठ, क्षेत्र विकास के रास्ते प्रशस्त करने वाले संघर्ष-शील सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निरंतर, सतत प्रयासों, दूरदृष्टि एवं मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप आज यह आधुनिक एवं उन्नत सड़क परियोजना क्षेत्र को प्राप्त हुई है। जिससे रोजगार में इजाफे के साथ सड़क हादसों में कमी आएगी। जनता कई वर्षो से फोर लेन मार्ग को चौड़ा करने मांग उठाते आई है। जनता जनार्दन की मांग पर सांसद श्री चौधरी लोकसभा पटल पर नर्मदापुरम से हरदा और नर्मदापुरम बनखेड़ी, गाडरवाडा करेली मार्ग चौड़ा करने कई बार माँग करते आए हैं। जिसकी परिणीति है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम से बनखेड़ी फोर लेन को बनाने मंच से सांसद दर्शन सिंह चौधरी से सड़क बनाना है कि सहमति लेते हुए सांसद की मांग बताते हुए रोड बनाने की घोषणा कर दी। क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं सीएम डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। बता दें कि यह मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और समग्र क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा।
गौरव मालवीया
सोहागपुर/नर्मदापुरम