उलवे, नवी मुंबई! Inspire Dream Foundation द्वारा भव्य माँ सरस्वती पूजा एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन
उलवे, नवी मुंबई:
Inspire Dream Foundation एन.जी.ओ. (उलवे नोड, नवी मुंबई) की ओर से माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 से शनिवार, 24 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह 10.00 बजे स्थापना एवं पूजा से होगी। इसके पश्चात शाम 5.00 से 7.00 बजे तक हल्दी कुमकुम, शाम 7.00 बजे आरती, तथा 7.30 से 10.00 बजे तक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में म्यूजिकल डांस, सिंगिंग एवं छोटे बच्चों की ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों और युवाओं में प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा।
इसके साथ ही शाम 6.00 से 10.00 बजे तक निःशुल्क दंत, त्वचा एवं बाल चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
शनिवार, 24 जनवरी 2026 को विसर्जन शाम 4.30 बजे संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला कार्यकारिणी का विशेष सहयोग है।
शुभेच्छुक:-
श्री. कैलाश मिश्रा (अध्यक्ष/आयोजक)
विशेष सहकार्य:-
श्री. भीम कुमार राय, श्री. आर. एम. चौधरी, थी. राजीव मौर्या, श्री. मुन्ना शर्मा, श्री. कृष्णा कुमार झा. श्री. नविन झा, श्री. विशेधर दुबे, श्री. कृष्णा शाह, श्री. शशिकांत तिवारी, ची. नन्हेलाल निशाद, श्री. राजु कनोजिया, श्री. आशुतोष सिंग, श्री. नविन सिंह, श्री. शनी मिश्रा, श्री. प्रकाश शुक्ला
महिला कार्यकारणी:-
सौ. सुनिता हडाले. सौ. अर्चना मिश्रा, सी. अंजली मिश्रा, सो. रचना वधम. सो. काजल सिंग, सौ.मंजु वर्मा, तो. अर्चना सिंग चौहान।
कार्यक्रम स्थल:- भूमि पुत्र भवन / भाजपा कार्यालय के सामने, प्लॉट नं. 180, सेक्टर 19, उलवे नोड, नवी मुंबई निर्धारित किया गया है।
संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं विद्यार्थियों से माँ सरस्वती पूजा में सहभागी होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।