पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित।
अमदाबाद।
प्रखंड मुख्यालय में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना लालसन एजेंसी पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में असिस्टेंट मैनेजर पवन कुमार साह ने आम नागरिकों को योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़कर विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।कहा कि योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे लाभुक अपनी बिजली जरूरतें पूरी कर सकेंगे और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित कर सकेंगे। बताया कि योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी जाएगी। साथ ही सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर 30 हजार रुपये से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा लाभुकों को कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना न केवल आय का स्रोत बनेगी, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी सहायक होगी।शिविर के दौरान आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल और बैंक खाता विवरण आवश्यक हैं।जागरूकता शिविर पर विक्रम कुमार, नीरज कुमार, अजय ततमा, सन्नी शाह, अरिजीत कुमार मौजूद थे।