logo

मोहम्मदगंज में गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पूरी होने पर पलामू सांसद वी डी राम के प्रति आभार प्रकट कर हर्ष व्यक्त किया है

मोहम्मदगंज।पलामू।झारखंड
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत मोहम्मदगंज स्टेशन पर गरीबरथ एक्सप्रेस की मांग पूरी होने पर मोहम्मदगंज प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद सिंह,गढ़वा जिला अंतर्गत कांडी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि रामलला दूबे, मोहम्मदगंज मंडल भाजपा अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,प्रदेश भाजपा नेता कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा,कामेश्वर सिंह,सी बी रमण सिंह,नर्वदेश्वर सिंह,मानिकचंद्र शर्मा,प्रभु प्रसाद,राजकुमार मेहता,रौशन कुमार,रूपेश पिंटू सिंह,दिलीप मुन्ना सिंह, रुद्रप्रताप सिंह,युवा समाजसेवी जिला पार्षद प्रतिनिधि आश्विनी कुमार सिंह,व्यवसायी दीपू लाल अग्रवाल,द्वारका प्रसाद,वरिष्ठ नागरिक भिखारी चौरसिया, गौरीशंकर सिंह सहित मोहम्मदगंज, कांडी,उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के लोगो ने हर्ष व्यक्त कर सांसद के प्रति आभार प्रकट किया है।
बहुप्रतीक्षित गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब पलामू जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर भी होगा। रेलवे ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इसकी जानकारी पलामू सांसद वीडी राम ने दी है। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। सांसद ने बताया कि शीघ्र ही मोहम्मदगंज स्टेशन पर औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह झारखंड व बिहार केयात्रियों के लिए ट्रेन महत्वपूर्ण ट्रेन है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, मरीज व आम यात्री रांची, दिल्ली व अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पलामूसंसदीय क्षेत्र का प्रमुख स्टेशन माना जाता है। यहां गरीब रथ का ठहराव स्वीकृत होने से मोहम्मदगंज, हैदरनगर व कांडी प्रखंड के साथ-साथ बिहार सीमा से सटे गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सांसद ने बताया कि इस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर उन्होंने लोकसभा में नियम 377 के तहत मामला उठाया था। शून्यकाल में भी इस विषय को रखा गया। इसके अलावा मंडल व जोनल स्तर की बैठकों में भी विषय को उठाया गया।साथ ही एक वर्ष पूर्व मोहम्मदगंज दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री श्री एल मुरुगन को मोहम्मदगंज के लोगो ने ठहराव से सम्बंधित ज्ञापन सौपा था।मंत्री श्री मुरुगन ने भी उक्त ट्रेन के ठहराव से सम्बंधित पत्र लिखे थे।

25
808 views