ई-चालान का मेसेज भेज रिटायर्ड इंस्पेक्टर को ठगा
वॉर्ड नंबर-10 में रहने वाले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के साथ करीब पांच लाख रुपये की ठगी हो गई। करीब 6 महीने बाद नूंह शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नूंह। वॉर्ड नंबर-10 के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि वह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 26 जुलाई 2025 को उनके खाते में विभाग की तरफ से करीब नौ लाख रुपये की राशि आई। उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे उनके वॉट्सऐप पर एक मेसेज आया, जिसमें trafficE-Challan.apk लिखा था। उन्होंने मेसेज पर क्लिक किया तो उसमें ट्रैफिक पुलिस का लोगो लगा था और RTO Challan.apk लिखा था। उसके बाद से ही फोन हैक हो गया। फोन पर लगातार डेबिट कार्ड, आई पिन, नेट बैंकिंग का पासवर्ड बदल गए। बार-बार मेसेज आने लगे और ठगी हो गई।