logo

मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ नगर के आर्य समाज मंदिर में हुआ संपन्न.

बेतिया:- मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ नरकटियागंज नगर के आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ.इस अवसर पर मंदिर के यज्ञशाला में वैदिक हवन यज्ञ एवं प्रवचन किया गया. अपनी वक्तव्य में आर्य समाज के प्रधान रामेश्वर आर्य ने कहा कि हम सभी के जीवन जीने के दो आधार है अन्न और जल,यही दोनों इस पर्व का मूल है भारतीय फसल चक्र एवं दान देने की परंपरा से संबंधित यह पर्व सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मकर संक्रांति का पर्व धर्म के चारों आयामों से जुड़ा हुआ है स्नान दान से जुड़ा हुआ यह पर्व वैदिक काल से ही चला आ रहा है। जिसे पूरे भारत में मकर संक्रांति, खिचड़ी,पोंगल,लोहड़ी आदि नाम से जाना जाता है। दोपहर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सैकड़ो स्त्री पुरुष एवं बच्चों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।मौके पर रामेश्वर प्रसाद आर्य, बब्लू कुमार आर्य,गुड्डू कुमार आर्य, मुन्ना कुमार आर्य, अमरेश कुमार आर्य, प्रशांत कुमार आर्य ,देवपाल आर्य,जितेंद्र कुमार आर्य,किशोरी लाल जायसवाल, कन्हैया प्रसाद, बडेलाल कुमार, कृष्ण प्रसाद देवी,जूही यास्मीन,सत्य प्रकाश आर्य, विवेक आर्य, शत्रुघ्न आर्य, भागमनी देवी आर्या, दुर्गा आर्या, हरिशंकर प्रसाद, संतोष राज, आदि उपस्थित रहें।

8
255 views