logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भदोही के विकास में नया अध्याय: विधायक विपुल दुबे के प्रयासों की सराहना


भदोही। जनपद के समग्र विकास की दिशा में विधायक श्री विपुल दुबे द्वारा किए जा रहे प्रयास लगातार सराहना बटोर रहे हैं। क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु उनका प्रयास भदोही के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना से स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे पलायन रुकेगा और शैक्षणिक वातावरण सशक्त होगा।
वहीं भदोही में लंबे समय से आवागमन की समस्या को देखते हुए एक पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस गंभीर जनसमस्या को समझते हुए विधायक श्री विपुल दुबे ने एक नहीं बल्कि दो पुलों के निर्माण के लिए ठोस पहल की। इन पुलों के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क शहर से बेहतर होगा तथा व्यापार और विकास को नई गति मिलेगी।
क्षेत्र की जनता विधायक श्री विपुल दुबे के इन जनहितकारी और दूरदर्शी प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है। शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में किए गए ये कार्य भदोही के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे। इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

19
279 views

Comment