logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्थलगांव में अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ द्वारा आयोजित, निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ द्वारा आयोजित, निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2026, दिन शनिवार को अग्रसेन भवन, पत्थलगांव,जिला - जशपुर (छत्तीसगढ़) मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल,निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।
आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है।
डॉ रश्मि ने बताया कि इस ओपीडी का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस ओपीडी का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक़ पचास प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते है।
अपैक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे ओपीडी का आयोजन किया जाता रहा है,तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपैक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है।
डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि पत्थलगांव व आस पास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस ओपीडी में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह दी जाएगी।
असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो.न. 9329142515, 9329142507 में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है

21
1972 views

Comment