logo

सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर सोंपा ज्ञापन


सूरतगढ़ बुधवार अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति अध्यक्ष रेखा घुसर उपाध्यक्ष किरण बाला वाल्मीकि उपाध्यक्ष माया देवी वाल्मीकि उपाध्यक्ष माया देवी अठवाल के नेतृत्व में उप खंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीना से मिलकर सफाई कर्मचारियों की दो मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
नगर पालिका सन् 2013 के सफाई कर्मचारियों का वेतन दिया जाए, सफाई कर्मचारियों को कचरा उठाने वाली लोहे की रेहड़ी दिलाई जाए
इन मांगों पर विस्तार से उप खंड अधिकारी को बताया
संघर्ष समिति अध्यक्ष रेखा घुसर ने कहा की सफाई कर्मचारी इस शहर की गंदगी उठा कर बड़ी-बड़ी बीमारियों से शहर को बचाने का कार्य करता है मगर सफाई कर्मचारी को सही समय पर वेतन नहीं दिया जाता है जिससे सफाई कर्मचारियों में बड़ा आक्रोश है सफाई कर्मचारियों के परिवारों के बच्चों को पालने के लिए सही समय पर भोजन भी नहीं दे सकते हैं सफाई कर्मचारियों के लोन की पेनल्टी पर पेनल्टी लगी जा रही है जिससे कर्मचारी आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है इस समस्या से कर्मचारियों में बड़ा आक्रोश है
सफाई कर्मचारियों की समस्यायों को लेकर उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीना ने तुरंत फोन पर अधिकारी से चर्चा कर सफाई कर्मचारी नेताओ को कहा भविष्य में ऐसा नहीं होगा सफाई कर्मचारी की सही समय पर वेतन दिया जाएगा व हाथ रेहडीयो का टेंडर हो चुका है जल्द सफाई कर्मचारियों को दि जाएगी
सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी अगर इन लोगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी झाड़ू डाउन कर आंदोलन करने पर मजबुर होगा

1
12 views