चाइनीज मांझा के विरुद्ध दुकानदार पर की कार्यवाही, केस दर्ज
नर्मदापुरम/पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पतंग की दुकानों को चेक कर चाइनीज मांझे के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है । ज्ञात हो की सरकार द्वारा चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चाइनीज मांझे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है | अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दुकानों को चेक किया जा रहा है एवं आम जनता को सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं किए जाने के संबंध मे जागरूक किया जा रहा है । बुधवार को पतंग-मांझे की दुकानों को चेक करते हुए पुलिस टीम द्वारा रॉयल मेडिकल के सामने देवेंद्र पिता मुन्नालाल कहार उम्र 24 वर्ष की दुकान को चेक किया गया, चेकिंग के दौरान उक्त दुकान मे 1 गुच्छा चाइनीज मांझा मिलने से देवेंद्र के विरुद्ध अपराध धारा 223(बी) भारतीय न्याय संहिता*का दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है।