logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवसिंह मैदान के सौन्दर्याकरण कार्य का शिलान्यास, पिथौरागढ़ को मिलेगा आधुनिक खेल परिसर

पिथौरागढ़।
नगर निगम पिथौरागढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत देवसिंह मैदान के सौन्दर्याकरण एवं विकास कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, नगर आयुक्त डॉ० दीपक सैनी, फुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत सहित नगर निगम पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सौन्दर्याकरण कार्य के अंतर्गत 489.43 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि से कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा देवसिंह मैदान का विस्तारीकरण, पवेलियन निर्माण, जल निकासी हेतु नाली निर्माण, ग्रीन रूम एवं स्टेज निर्माण कराया जाएगा। साथ ही भविष्य में मैदान में बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट के साथ एक आधुनिक बॉक्सिंग रिंग के निर्माण का प्रस्ताव भी है।

इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में देवसिंह मैदान को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं बहुउपयोगी खेल मैदान के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना पिथौरागढ़ के खेल बुनियादी ढांचे को नई पहचान देगी और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह मैदान युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सहायक अभियन्ता उमेश अवस्थी, मानचित्राकार नन्दाबल्लभ पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता हितेश पाल, सहायक अभियन्ता एल०एम० जोशी, कनिष्ठ अभियन्ता दीपक कुमार, अन्य विभागीय अधिकारी, जनसामान्य एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

देवसिंह मैदान के सौन्दर्याकरण से पिथौरागढ़ शहर को एक आधुनिक खेल परिसर की सौगात मिलेगी, जिससे भविष्य में खेल गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

37
1949 views

Comment