logo

हापुड़ न्यूज़ *23जनवरी को जय हिन्द तिरंगा यात्रा का आयोजन ज्ञानेन्द्र त्यागी* राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता

*23जनवरी को जय हिन्द तिरंगा यात्रा का आयोजन ज्ञानेन्द्र त्यागी*
राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता की गई जिसमें संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हापुड़ में जय हिन्द तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें पांच ट्रेक्टर ट्राली में यज्ञ किया किया जायेगा इस यात्रा में दर्जनों किसान संगठनों व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे जिसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, जनसंख्या फाऊंडेशन, इंडियन नर्सरी मेन एसोशिएशन, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान यूनियन भानु, भारतीय किसान यूनियन संघर्ष, भारतीय किसान यूनियन लोकहित,ब्रहमपुंज फाउंडेशन, क्रीड़ा भारती, गायत्री परिवार शामिल होंगे राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने बताया कि इस यात्रा में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी वीर चक्र व आर्थिक काउंसिल के राष्ट्रीय संयोजक राजन छिब्बर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी ने बताया कि यह यात्रा भगवती गंज पक्का बाग से प्रारंभ होकर अतरपुरा चौराहा होते हुए तहसील चौराहा होते हुए फ्री गंज होते हुए रेलवे रोड होते हुए नगर पालिका स्थिति शहीद स्तंभ पर समापन किया जायेगा महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर ने बताया कि इस यात्रा को एस डी एम सदर इला प्रकाश तिरंगा ध्वज फहराकर जय हिन्द तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगी

*अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर)(CTV)क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज़ चैनल हापुड़
*वर्तमान युग लाइव चैनल,डैली न्यूज़ पेपर,मैगज़ीन*
(ब्यूरो चीफ) हापुड़

0
99 views