logo

पन्ना मे कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

पन्ना/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज 12 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राहुल प्रियंका गांधी सेना के नव नियुक्त अध्यक्ष मुरारी लाल थापक के संयोजन में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन का जहां जश्न मनाया वही श्रीमती प्रियंका गांधी के उज्जवल भविष्य की कामना की। राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला अध्यक्ष मुरारीलाल थापक ने कहा कि हम बहुत जल्दी पूरे जिले के अंदर इस संगठन को सक्रिय बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ेंगे और इस संगठन की जो सोच है उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीश खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, पुरुषोत्तम जड़िया, रेहान मोहम्मद, जगतपाल सिंह, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, वैभव थापक, श्रीमती आस्था तिवारी, अक्षय तिवारी, राजेश द्विवेदी, सौरभ पटेरिया, राजबहादुर पटेल, सत्यजीत सिंह परमार, नरेंद्र विश्वकर्मा, बृजेंद्र दुबे, राजा बाबू पटेल उपस्थित रहे।

48
2632 views