logo

#जनपद बहराइच दिनांकः- 12.01.2025 - भारत के रास्ते लाल-नीली बत्ती व हूटर लगे वाहन इनोवा क्रिस्टा से नेपाल की सीमा में प्रवेश कर रहे 05 व्यक्ति गि

#जनपद बहराइच

दिनांकः- 12.01.2025

- भारत के रास्ते लाल-नीली बत्ती व हूटर लगे वाहन इनोवा क्रिस्टा से नेपाल की सीमा में प्रवेश कर रहे 05 व्यक्ति गिरफ्तार चिप डिवाइस व 2,17,480 रूपये आदि बरामद

• थानाः- रुपईडीहा व एसएसबी

पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्री रमेश रावत मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर रहे 05 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार ।

o घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 11/12.01.2026 की रात को एसएसबी चेकपोस्ट पर प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश सिंह रावत व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी दौरान भारत से नेपाल सीमा में प्रवेश हेतु आ रहे लाल नीली बत्ती व हूटर युक्त वाहन इनोवा क्रिस्टा जिसमें 05 लोग सवार थे, को रोककर पूछताछ की गयी तो धर्मेन्द्र सिंह पुत्र अम्बर सिंह द्वारा स्वयं को प्रमुख सचिव सचिवालय बताया गया, शक होने पर गम्भीरतापूर्वक पूछताछ करने पर बताया कि वह सभी नेपाल राष्ट्र के नेपालगंज कस्बे में कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे तथा पुलिस से पकड़े जाने से बचने के लिए वाहन पर नीली-लाल बत्ती व हूटर लगा लिये थे । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चिप डिवाइस व 2,17,480 रुपये आदि बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 007/2026 धारा 319(2) बीएनएस थाना रूपइडीहा जनपद बहराइच पंजीकृत किया गया एवं बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण माननीय न्यायालय जनपद बहराइच रवाना किया गया l

o पंजीकृत अभियोग का विवरण-
- मु0अ0स0 007/2026 धारा 319(2) बीएनएस BNS

o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.धर्मेन्द्र सिंह पुत्र श्री अम्बर सिंह निवासी बरौना लखनऊ उत्तर प्रदेश
2. सुभम बाजपेई पुत्र यज्ञ दत्त बाजपेई निवासी LDA कालोनी थाना आसीयाना जनपद लखनऊ
3. अनमोल पुत्र स्व0 रामचन्दर यादव निवासी ग्राम सेकनापुर पोस्ट मस्ते मऊ थाना सुशान्त गोलसीटी जनपद लखनऊ
4. सचिन सिंह पुत्र स्व0 नतथी सिंह निवासी SPGI कैम्पस थाना SPGI जनपद लखनऊ
5. स्वपनिल सहाय पुत्र मनीष सहाय निवासी कृष्णना पल्ली आलमबाग बक्सी का तलाब थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ

o गिरफ्तारी/ बरामदगी का स्थान व समय-
- गिरफ्तारी का स्थान- SSB चेक पोस्ट रूपइडीहा दूरी 50 मीटर उत्तर

o बरामदगी का विवरण-
• सुभम बाजपेई से एक I PHONE – 11 व 50,000 रूपये, एक पावर बैंक
• अनमोल से रुपये 47280, एक VIVO T2 PRO मोबाइल
• सचिन सिंह से 45500 रूपये, एक इलेक्ट्रॉनिक चिप डिवाइस व मोबाइल SAMSUNG, OPPO 21 PRO – 5G
• स्वपनिल सहाय से कुल 50,000 रूपये, SBI का ATM कार्ड – 2 , CREDIT CARD -2, वोटर ID-1 , पैन कार्ड- 1 , ड्राइविंग लाइसेंस-1 , आधार कार्ड-1 , शॉपिंग कार्ड- 1 व मोबाइल फोन I-PHONE14
• धर्मेन्द्र सिंह से 18700 रूपये तथा मोबाइल I PHONE 16 PRO MAX

o अपराधिक इतिहास-
1. धर्मेन्द्र सिंह पुत्र श्री अम्बर सिंह निवासी बरौना लखनऊ उत्तर प्रदेश-
- मु0अ0सं0 .805/2019 धारा 13 उ0प्र0 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना पीजीआई जनपद लखनऊ दक्षिणी (कमिश्नरेट लखनऊ)
- मु0अ0सं0 .278/2021 धारा 135 भारतीय विद्युत अधि0 थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ दक्षिणी (कमिश्नरेट लखनऊ)

2. अनमोल उर्फ रंजीत यादव पुत्र स्व0 रामचन्दर यादव निवासी ग्राम सेकनापुर पोस्ट मस्ते मऊ थाना सुशान्त गोलसीटी जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 .245/2021 धारा 147/336/427/504/506 भा.दवि. थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ दक्षिणी (कमिश्नरेट लखनऊ)

o गिरफ्तारी करने वाली टीम-

42वी वाहिनी SSB F समवाय
1. वि.प.स. 13090190
2. उ.नि.सा. सुरेश राम
3. वि.प.स. 11170331
4. सहायक उ.नि.केएसएच.एस.श्याम्बा मैतैयी
5. वि.प.स. 14150448
6. मु.आ.सा. अजय कुमार ,
7. वि.प.स. 14091226
8. आ.सा. प्रिंयका साव

थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
1. व0उ0नि0 दीनानाथ सागर
2. का0 विकास प्रजापति
3. का0 अभिषेक सिंह रिपोर्टर Mohd Younus ansari UFT

9
2717 views