logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आदिवासी सर्वांगीण विकास हेतु ग्रामीण अगुवा तैनात ......!

आज दिनांक 12/01/2026 दिन सोमवार को ग्राम पंचायत – हथियार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ग्राम पंचायत हथियार के अध्यक्ष श्री मान सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम एवं आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास हेतु एक संगठित एवं सशक्त समिति का गठन करना था।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

समिति का गठन– बैठक में सर्वसम्मति से एक नई समिति का गठन किया गया, जिसका नाम रखा गया –
“आदिवासी सर्वांगीण विकास समिति”
इस समिति का उद्देश्य आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए कार्य करना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, संस्कृति संरक्षण एवं नशा मुक्ति जैसे विषय प्रमुख हैं।

कोष का निर्माण
– समिति के सुचारु संचालन एवं भविष्य की गतिविधियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु एक कोष का भी गठन किया गया, जिसका नाम रखा गया –
“आदिवासी सर्वांगीण विकास स्मृति कोष”
इस कोष का उपयोग शिक्षा, सामाजिक कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों, जरूरतमंदों की सहायता एवं विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

नियम एवं शर्तों का निर्माण
– बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से समिति के संचालन हेतु नियम एवं शर्तें तैयार की गईं। इन नियमों का उद्देश्य समिति में पारदर्शिता, अनुशासन और समान सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ सके।

सदस्यता अभियान
– समिति के विस्तार एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इस अभियान के माध्यम से ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र के इच्छुक, जागरूक एवं समाजसेवी लोगों को समिति से जोड़ा जा रहा है।
प्रति व्यक्ति 100 से सदस्यता ग्रहण कर रहा है।
वर्तमान समय में इस संगठन से कुल 17 सदस्य जुड़ चुके हैं, जो सक्रिय रूप से समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख अभियान एवं उद्देश्य
इस संगठन का मुख्य अभियान है –
“शिक्षा और नशा मुक्त समाज”

इसके अंतर्गत विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया जा रहा है:
बच्चों और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है
स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ना है
नशाखोरी के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना है
युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है।

इसमें कुल 30 से अधिक संख्या में जुटे हुए हैं।
मान सिंह, राम सरन, राम नरेश, रंजना कुमारी, देव कुमारी, तथा मार्गदर्शन के रूप में युवा समाज सेवी – राम कुमार टेकाम उपस्थित रहे हैं।

59
93 views

Comment