logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद: ऑटो-रिक्शा टेंपो चालक संघ की महत्वपूर्ण बैठक लोनी में, 18 जनवरी के जिला अधिवेशन की रणनीति पर चर्चा

(गाजियाबाद), लोनी 11 जनवरी 2026: चौधरी बुध सिंह इंटर कॉलेज लोनी में ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी 18 जनवरी को होने वाले जिला अधिवेशन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल प्रजापति, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नितिन रोहतगी, जिला अध्यक्ष विनोद, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज, संरक्षक राजेंद्र, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष केपी सिंह, ऑटो चालक संघ के संरक्षक व जिला उपमंत्री देवेंद्र, अध्यक्ष अमरीश झा, नंद किशोर सहित सैकड़ों ऑटो चालक उपस्थित रहे।बैठक में ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और उनका समाधान निकालने के उपायों पर रणनीति बनी। संघ के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। यह अधिवेशन गाजियाबाद के ट्रैफिक व परिवहन क्षेत्र की चुनौतियों को हल करने में मील का पत्थर साबित होगा।

54
8835 views

Comment