logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

101 वर्ष की आयु में पूर्व ग्राम प्रधान सतई राम प्रजापति का निधन

शाहगंज (जौनपुर)
ग्राम भागमलपुर निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान सतई राम प्रजापति का 101 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. सतई राम प्रजापति का जन्म 1 जनवरी 1925 को हुआ था। वे 1988 से 1995 तक ग्राम प्रधान के पद पर कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्राम विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। क्षेत्र में उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर लोग चर्चा किया करते थे।
उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप परिजनों द्वारा गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात पिलकिछा घाट पर पूरे विधि-विधान से उनका दाह संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

50
2993 views

Comment