logo

मनरेगा में बदलाव पर कांग्रेस का विरोध

झालावाड़| जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के तहत सुभाष सर्किल पर एक दिवसीय सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को लगातार कमजोर कर रही है। इसके नाम में परिवर्तन की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। इस आंदोलन को आगामी दिनों में ब्लॉक, मंडल, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर तक ले जाया जाएगा। विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि मनरेगा को उसके मूल अधिकार आधारित स्वरूप में बहाल कराना है। उन्होंने महात्मा गांधी के नाम को हटाने के प्रयास श्रम की गरिमा और ग्राम स्वराज के मूल्यों को कमजोर करने वाला कदम बताया।
इस दौरान पूर्व विधायक मीनाक्षी चन्द्रावत, स्नेहलता आर्य, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवकीनन्दन वर्मा, चन्द्रसिंह राणा, मोहम्मद सिद्दीक गौरी, पूर्व अध्यक्ष रघुराजसिंह हाड़ा, राजेश करवान, महिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा, एस.सी. प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमन्त बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरीलाल दांगी, रोड़सिंह परमार, चैयरमैन कैलाश बोहरा, मनीष शुक्ला, अम्बेश मीणा, आमिर खान, ओम पाठक, बालकिशन यादव, नफीस शेख, विनय अस्तोलिया, फारूख अहमद, विष्णुप्रसाद पाटीदार, राजेन्द्र शर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, विष्णु दांगी मौजूद रहे।
Aima media jhalawar

5
379 views