logo

बाघमारा में जनता मजदूर संघ ने मनाया वन भोज सह मिलन समारोह


कतरास (धनबाद):बाघमारा क्षेत्र के माटीगढ़ा डैम परिसर में जनता मजदूर संघ की ओर से वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए।

इस अवसर पर झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों का शोषण करता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मजदूरों से संगठित रहने और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। विधायक ने कहा कि जनता मजदूर संघ मृत कोल कर्मियों और असंगठित मजदूरों को उनका हक और उचित मुआवजा दिलाने का काम करती है, जबकि कुछ संगठन प्रबंधन की जी-हुजूरी कर केवल अपनी यूनियन चलाने में लगे रहते हैं।

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संघ और परिवार को एक साथ लेकर चलना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे जनता मजदूर संघ बखूबी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने साथियों को फिर से एकजुट करना भी संघ का प्रमुख उद्देश्य है, ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके।

समारोह में जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम, केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल मिश्रा, विजय कुमार चौहान, परमेश्वर भुइंया, अखलेश नोनिया, नंद कुमार सिंह, रिंकु सिंह, सोनू सिंह, राजू सिंह सहित सैकड़ों मजदूर और संघ से जुड़े लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

0
432 views