logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोधगया में मकरसंक्रांति पर 25 सौ जरूरतमंदों को मिला कंबल व चूड़ा-तिलकुट

बोधगया प्रखंड क्षेत्र के मटिहानी स्थित सीताराम यादव इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड और मकर संक्रांति पर्व को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल के साथ-साथ चूड़ा, तिलकुट एवं गुड़ का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 25 सौ लोगों को राहत सामग्री दी गयी। जिससे क्षेत्र के गरीब एवं असहाय परिवारों को ठंड से बचाव में सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर गया जिला मुखिया संघ के संयोजक, सह प्रभारी मगध प्रमंडल बिहार एवं पैक्स अध्यक्ष सीताराम यादव तथा मोरामर्दाना पंचायत की मुखिया संगीता सलोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम के आयोजक सीताराम यादव ने कहा कि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और मकर संक्रांति का पर्व सभी लोग खुशी और सम्मान के साथ मना सकें, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में औरा, सिरसानिचक, सहनु, खरौना, असनी, मौला नगर, मोतीचक सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में सरपंच अंग्रेज पासवान, वार्ड सदस्य पप्पू मांझी, संजय सिंह, रामसेवक यादव, हीरा यादव, हरि यादव, रणवीर कुमार समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

30
33 views

Comment