logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के समीक्षा बैठक में कई पदाधिकरियों की नियुक्ति हुई

अयोध्या जिले में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के 7 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। रविवार की दोपहर में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने सोहावल चौराहा आवास पर क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ मिलकर समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न। राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के समीक्षा बैठक में आगामी 23 जनवरी को पार्टी की 7वें स्थापना दिवस की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने कई कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाते हुए नई जिम्मेदारी दी। नये पदाधिकारियों में मुख्य संगठन में जिला महासचिव लल्लन, महिला मोर्चा बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष सीमा, महिला मोर्चा मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष कंचन कुमारी, मुख्य संगठन में ब्लाक उपाध्यक्ष सुजीत कुमार एवं सोहावल पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राम सरदार को बनाया गया। सभी नये पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस को ऐतिहासिक दिवस बनाने के लिए संकल्पित हुए। समीक्षा बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कान्ती बौद्ध, जिला महासचिव फूलकला कोविद, सोहावल ब्लाक अध्यक्ष विजय प्रकाश, ब्लाक सचिव राजेश कुमार सहित कई लोगों की मौजूदगी रही।

40
3712 views

Comment