logo

मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था द्वारा नगर निगम रायगढ़ के बैकुंठपुर वार्ड में महिलाओं के साथ समृद्धि कार्ड पर बैठक

भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एन जी ओ मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था द्वारा आज दिनांक 11.01.26 दिन रविवार को दोपहर 03:00 बजे रायगढ़ के बैकुंठपुर वार्ड में महिलाओं के साथ संस्था की समृद्धि कार्ड पर बैठक आयोजित हुआ। जिसमे महिलाओं को संस्था से मिलने वाले लाभ को बताया गया। रोजगार क्रांति अभियान के तहत ट्रेनिंग से रोजगार तथा दैनिक उपयोगी वस्तुएं सब्सिडी पर मिलने वाली सुविधाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। महिलाओं के संदेह और प्रश्न चिन्ह पर उचित जवाब प्रस्तुत कर उनको संतुष्ट किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ जिला प्रभारी चित्रसेन चौहान, रायगढ़ निवासी प्रकाश साहू, संगीता जैन और वार्ड के महिलाएं उपस्थित रहीं।

5
803 views