logo

नाथ परंपरा के अंतरराष्ट्रीय विद्वानों का जालोर आगमन

जालोर (दलपतसिंह भायल )
श्री भेरुनाथ जी का अखाड़ा जालोर एवं श्री सिरे मंदिर धाम जालोर में नाथ संप्रदाय के अंतरराष्ट्रीय विद्वान एवं भक्तों का पावन आगमन हुआ। इंग्लैंड एवं अमेरिका से पधारे नाथ जी भक्त जिम मालिंसन (जगदीश भाई) एवं विलियम्स (विजय भाई) ने मंदिर धाम में विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जिम मालिंसन एवं विलियम्स ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड में इतिहास एवं संस्कृत के प्रोफेसर हैं। दोनों विद्वानों ने हाल ही में “गुरु गोरख सतक” नामक महत्वपूर्ण ग्रंथ का लेखन किया है। इस पुस्तक के माध्यम से वे विदेशों में नाथ परंपरा, योग साधना और गुरु गोरखनाथ जी के विचारों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नाथ संप्रदाय की ऐतिहासिक, दार्शनिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत कराया जा रहा है, जिससे भारतीय योग एवं नाथ परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है।
इस अवसर पर अखाड़ा एवं मंदिर धाम की ओर से दोनों विद्वानों का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत व सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों ने उनके आगमन को जालोर के लिए गौरवपूर्ण बताया।

95
3066 views