logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस आज मनाया

नर्मदापुरम / प्रति वर्ष हमारे देश में 11 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ (National Human Trafficking Awareness Day) मनाया जाता है। मानव जाति में इस दिवस का महत्व अधिक है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि मानव तस्करी में मनुष्यों के खिलाफ बल, धोखाधड़ी या जबरदस्ती का उपयोग शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि मानव तस्करी में श्रम या देह व्यापार भी किया जाता है।, इसमें कई तरह की विकृतियां शामिल है।

इस दिन का महत्व
==================
मानव जाति के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है, वो है मानव सरंक्षण। जी हां आपको बता दें कि हर साल पूरी दुनिया भर में लाखों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की तस्करी होती है। मानव तस्करी का भयानक अन्याय किसी भी नस्ल और पृष्ठभूमि के लोगों को प्रभावित कर सकता है। इसे रोकना अनिवार्य है, इसलिए मानव तस्करी के के खिलाफ जागरूकता लेन के लिए एक स्थाई दिवस मनाना बेहद जरुरी है इस वजह से हर साल 11 जनवरी को हमारे देश में ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है यह दिन
==========================
जनवरी के पूरे महीने को राष्ट्रीय दासता और मानव तस्करी रोकथाम माह के रूप में मान्यता दी गई है। राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस, विशेष रूप से, मानव तस्करी के खतरनाक मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। यह दिन विशेष रूप से जागरूकता और इन अवैध प्रथाओं की रोकथाम के लिए समर्पित है। यह दिन दुनिया भर में मानव तस्करी से लड़ने के लिए समर्पित है।

इस दिवस की शुरुआत
======================
आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने साल 2007 में इस दिन की स्थापना की थी। तब से यह दिन पालन ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ के रूप में किया जाता है। बता दें कि इस कारण बड़े पैमाने पर सार्वजनिक समर्थन प्राप्त किया गया था। सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के लिए व्यक्तिगत दान, हर छोटे या बड़े संगठन ने कारण का समर्थन किया है।

तब से लेकर आज तक हर साल हमारे देश में राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है, ताकि मानव तस्करी इस विषय को लेकर लोगों में जागरूकता आए और इसका प्रमाण कम हों।

4
351 views

Comment