logo

कोल्हुई थाना की महिला पुलिस ने लब्दहा के महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति जागरूक

महाराजगंज,कोल्हुई, , लब्दहा
कोल्हुई थाना से आई महिला पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज के समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर और जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर तुरंत सहायता मिल सकती है। महिला पुलिस ने कहा कि पुलिस हर समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत में महिला पुलिस ने महिलाओं से समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

42
2923 views