logo

भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा को अनमोल वर्मा “पप्पु” ने दी बधाई

जमशेदपुर :भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के मनोनयन पर भाजपा सुंदरनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने जिला कार्यालय साकची पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास सिंह सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अनमोल वर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा संजीव सिन्हा पर जताया गया विश्वास उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, निरंतर सक्रियता और कर्मठ कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा संगठन नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ कार्य करेगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन हेतु संजीव सिन्हा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।

0
704 views