logo

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला अस्पताल सभागार, उमरिया में जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक

➡️उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला अस्पताल सभागार, उमरिया में जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक

➡️उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla की अध्यक्षता में जिला अस्पताल सभागार उमरिया में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सको की उपलब्धता एवं पैरामेडिकल स्टाफ के स्वीकृत, रिक्त एवं भरे पदों की जानकारी, अनमोल पोर्टल, माडरेट एनीमिया,गर्भवती माताओ के प्रबंधन का प्रतिशत, टीकाकरण, एनआरसी में बेड की स्थिति, सिकल सेल, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अनमोल पोर्टल की समीक्षा की। बताया गया कि 10 हजार 365 गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल में पंजीयन किया गया है। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामले में पहले से ही महिलाओं को जागरूक करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं के संपर्क में रहते हुए उन्हें दवाईयां खिलाएं। आशा कार्यकर्ताओं से निरंतर रूप से बात करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी रोग से मुक्त होने वाले मरीजो को टीबी चैम्पियन के रूप में सम्मानित किया जाए। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में 1 लाख 48 हज़ार 116 मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1520 है । निक्षय मित्रों की संख्या 1623 है। 1736 मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया है। 2 लाख 49 हज़ार 42 लोगों की सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिले में 462 केस सिकल सेल के एक्टिव हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल एवं टीबी मुक्त भारत पर उमरिया जिले को देश में अव्वल लाने का प्रयास किया जाए। साथ ही शादी के पूर्व सिकल सेल कार्ड का मिलान किया जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण सर्व सुविधा के साथ कराना सुनिश्चित करें और प्रगतिरत कार्यों को समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण मार्च तक पूरा करा लिया जाए जिससे शीघ्र स्वास्थ्य सेवा का प्रदाय किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रो में टेलीमेडिसिन से मरीजों के उपचार के लिये प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनआरसी तक आने वाले बच्चों को भर्ती करने के बाद उनका नियमित रूप से फालोअप लिया जाए जिससे बच्चे के स्वास्थ्य मे सुधार बना रहे। उन्होने संजीवनी क्लीनिक में दवाईयो और डाक्टर्स की उपलब्धता के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ आम नागरिको को आसानी से उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Jansampark Madhya Pradesh Collector Umaria
#MadhyaPradesh

58
1772 views