logo

विद्यार्थियों ने कृषि तकनीक व बीज उत्पादन की जानकारी ली

रामगढ़ पचवारा (लालसोट)

रामगढ़ पचवारा कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यालय के 50 विद्यार्थियों के दल ने भ्रमण के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज उत्पादन, मृदा परीक्षण, पौध संरक्षण, कृषि अनुसंधान प्रयोगशालाओं तथा नवीन कृषि उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

संस्थान के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को कृषि में विज्ञान की भूमिका, अनुसंधान की प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस शैक्षिक भ्रमण में उपप्रधानाचार्य पुष्पा शर्मा, व्याख्याता सुरेश कुमार सैनी, लखन भारती सैनी, रामप्रसाद मीणा एवं कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रयोगात्मक ज्ञान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रामावतार मीणा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करते हैं और कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने में सहायक होते हैं।

11
208 views