logo

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का व्यस्त दौरा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बिलासपुर तक कार्यक्रमों की झड़ी

छत्तीसगढ़ के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, पीएचई, नगरीय प्रशासन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव 11 जनवरी 2026, रविवार को नवा रायपुर से लेकर बिलासपुर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी किए गए आधिकारिक दौरा कार्यक्रम में पूरे दिन का विस्तृत शेड्यूल उल्लेखित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव प्रातः 06:25 बजे नवा रायपुर के सेक्टर–24 स्थित एम-6 आवास से सीबीडी स्क्वेयर के लिए प्रस्थान करेंगे। 06:30 बजे वहां पहुंचने के बाद वे सुबह 7 बजे आयोजित बंसल पंख मैराथन में शामिल होंगे। मैराथन के पश्चात 07:00 बजे वे वापस एम-6 निवास के लिए लौटेंगे।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गुरु घासीदास पुष्प वाटिका के लिए रवाना होंगे, जहां 01:00 बजे उनका आगमन प्रस्तावित है। यहां दोपहर 02:00 बजे वे प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री 02:00 बजे सारंगढ़ विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे तथा लगभग 02:10 से 02:30 बजे तक यहां विश्राम का समय निर्धारित है। इसके बाद 02:30 बजे वे बरमकेला के वार्ड क्रमांक 09 के लिए रवाना होंगे, जहां उनका आगमन 03:00 बजे तय है।शाम 04:00 बजे उप मुख्यमंत्री बरमकेला से अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे 06:30 बजे पहुंचेंगे।
बिलासपुर में रात्रिकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत वे 08:00 बजे मिनी स्टेडियम, गांधी चौक में आगमन के पश्चात 08:30 बजे ‘धीरा एस.पी.एल. 2026’ क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।
इसके बाद 09:10 बजे वे उषा देवी भंडारी बिलासपुर टूर्नामेंट में शामिल होंगे। दौरे के अंतिम चरण में उप मुख्यमंत्री 09:15 बजे बिलासपुर विश्राम गृह पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
दौरे के दौरान विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से उनके मुलाक़ात करने एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने की संभावना जताई गई है।

0
0 views