logo

गरीब की थाली से रोटी छीनने की तैयारी, चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस: 12 को गुरुहरसहाय में मचेगा 'नरेगा' का गर्जना ​मजदूरों के हक के लिए फिरोजपुर से उठेगी

गरीब की थाली से रोटी छीनने की तैयारी, चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस: 12 को गुरुहरसहाय में मचेगा 'नरेगा' का गर्जना
​मजदूरों के हक के लिए फिरोजपुर से उठेगी इंकलाबी आवाज, पिंकी के नेतृत्व में कूच करेगा जन-सैलाब
​मल्लांवाला/फिरोजपुर (जोगिंदर सिंह खालसा):
"जब गरीब के चूल्हे की आग पर सियासत का पहरा बैठने लगे, तो संघर्ष का जन्म लेना लाजिमी है।" इसी संकल्प के साथ आज यूथ कांग्रेस फिरोजपुर शहरी की एक अहम बैठक हल्का प्रधान बली सिंह उस्मान वाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मंजर जोश और रोष से भरा था, जहां एजेंडा सिर्फ एक था— भाजपा सरकार की मनरेगा विरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार की जंग।
​भावुक अपील: "यह सिर्फ स्कीम नहीं, गरीब का आत्म-सम्मान है"
​बैठक में बली सिंह उस्मान वाला ने बेहद भावुक शब्दों में कहा कि मनरेगा केवल मिट्टी खोदने का काम नहीं, बल्कि उस मां की उम्मीद है जो शाम को अपने बच्चों के लिए राशन लेकर घर लौटती है। उन्होंने गरजते हुए कहा—
​"भाजपा सरकार नरेगा बंद करके सिर्फ काम बंद नहीं कर रही, बल्कि लाखों गरीबों के मुंह का निवाला छीन रही है। अगर मजदूर के हाथ से फावड़ा छूटा, तो उसके घर का चूल्हा ठंडा पड़ जाएगा। हम अपने जीते-जी गरीब की रसोई को श्मशान नहीं बनने देंगे।"
​गांवों की विकास-गाथा पर 'ग्रहण' लगाने की साजिश
​कांग्रेसी नेताओं ने एक सुर में कहा कि गांवों की गलियां और नालियां मनरेगा के पसीने से संवरती हैं। अगर यह स्कीम बंद हुई तो गांवों का विकास इतिहास बनकर रह जाएगा। उन्होंने 'आप' और 'भाजपा' सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सरकारें सरपंचों और मजदूरों को लाचार बनाकर लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं।
​12 को गुरुहरसहाय की धरती गूंजेगी 'पिंकी' के नारों से
​पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की अगुवाई में 12 तारीख को फिरोजपुर शहरी से गाड़ियों का ऐसा काफिला रवाना होगा जिसे दुनिया देखेगी। बली सिंह ने आह्वान किया— "चलो गुरुहरसहाय! अपने हक की खातिर, अपने बच्चों के भविष्य की खातिर।"
​रणक्षेत्र में डटे ये योद्धा:
इस मिशन को सफल बनाने के लिए सुखदेव सिंह, मंगा सिंह (ब्लॉक समिति सदस्य), गुरदयाल सिंह कटोरा, पम्मा बाणावाली, रणजोध सिंह इल्मे वाला, कुलवंत सिंह गुलामी वाला समेत दर्जनों सरपंचों और नंबरदारों ने हुंकार भरी। उपस्थित नेताओं ने साफ कहा कि 12 तारीख की रैली सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

3
1953 views