logo

उपमुख्यमंत्री, राजेंद्र शुल्क का आज उमरिया आगमन आज करेंगे जिला स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण, विभिन्न मुद्दों पर

समाचार अपडेट | उमरिया

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का उमरिया जिला आगमन आज 10 जनवरी 2025 को प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विशेष चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग का औपचारिक निरीक्षण भी किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा आवश्यक सुधारों पर निर्देश दिए जाने की संभावना है।

यह दौरा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एवं समग्र विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।

9
526 views