logo

अयोध्या में नॉनवेज बिक्री पर रोक, प्रशासन का बड़ा फैसला

अयोध्या में नॉनवेज बिक्री पर रोक, प्रशासन का बड़ा फैसला
अयोध्या। धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब अयोध्या नगरी में नॉनवेज (मांस-मछली) की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

🔸 इसके साथ ही पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में भी नॉनवेज की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
प्रशासन का कहना है कि यह फैसला श्रद्धालुओं की भावनाओं, धार्मिक परंपराओं और नगर की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
➡️ स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

9
1885 views