logo

पीपल मैन ने दिया उद्योग जगत को पर्यावरणीय चेतना का संदेश


📍अहमदाबाद, गुजरात खास खबर प्रकाशित -

पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक चेतना और सतत विकास के क्षेत्र में विश्व स्तर पर पहचाने जाने वाले डॉ. रघुराज प्रताप सिंह (पीपल मैन ऑफ इंडिया) के अहमदाबाद आगमन पर एक प्रेरणादायक और गरिमामय संवाद का साक्षी बना Nestoria Group का कार्यालय।
इस अवसर पर श्री प्रताप सिंह तोमर जी एवं धोलेरा SIR क्षेत्र में प्रतिष्ठित पहचान रखने वाले श्री शिव कुमार तोमर जी द्वारा डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का पौधा भेंट कर, शॉल एवं स्मृति-चिह्न के साथ हृदय से सम्मान किया गया। यह सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि विकास के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साझा संकल्प का प्रतीक रहा।साथ ही अहमदाबाद के प्रख्यात एस्ट्रोलॉजर डॉ. नितिन मुनोट जैन की विशिष्ट उपस्थिति रही। वहीं उदयपुर से विशेष रूप से पधारे श्री राजेंद्र कछावाह जी एवं श्री राहुल जी की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक अर्थपूर्ण बनाया। इस गरिमामय अवसर पर नेस्टोरिया ग्रुप की पूरी टीम की उपस्थिति ने सामूहिक नेतृत्व और सकारात्मक कॉर्पोरेट संस्कृति का संदेश दिया। पीपल मैन डॉ. सिंह ने कहा— “जब उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण एक साथ आगे बढ़ते हैं, तभी सच्चा और टिकाऊ विकास संभव होता है। ऐसे प्रयास भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देते हैं।” नेस्टोरिया ग्रुप की ओर से यह संदेश दिया गया कि समूह ग्रीन डेवलपमेंट, विश्वस्तरीय रियल एस्टेट और दीर्घकालिक विज़न के साथ कार्य करते हुए, धोलेरा SIR जैसे राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों में संतुलित विकास को बढ़ावा दे रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के कॉर्पोरेट–ग्रीन संवाद न केवल उद्योग जगत को प्रेरित करते हैं, बल्कि निवेशक विश्वास, वैश्विक साझेदारी और सामाजिक स्वीकार्यता को भी मजबूत करते हैं।

मीडिया पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश

9
84 views