logo

गोबरी नदी पुल निर्माण के दौरान हादसा, एक की मौत दूसरा घायल

सूरजपुर। रेलवे लाइन की डबल पटरी निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गोबरी नदी के पास चल रहे पुल निर्माण एवं रेलवे डबल लाइन के कार्य में लगे दो मजदूर मिट्टी धंसने की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज एसआर प्राइवेट अस्पताल, सूरजपुर में जारी है। घायल मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन की डबल पटरी बिछाने से संबंधित कार्य इन दिनों तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में गोबरी नदी के पास पुल निर्माण स्थल पर पाइप लाइन डालने के लिए दो मजदूर नीचे गड्ढे में उतरे थे। गड्ढा काफी गहरा बताया जा रहा है। काम के दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर को काफी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए प्यारे कंपनी के ठेकेदार द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक बताया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास काम कर रहे मजदूरों और कर्मचार

सूरजपुर। रेलवे लाइन की डबल पटरी निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गोबरी नदी के पास चल रहे पुल निर्माण एवं रेलवे डबल लाइन के कार्य में लगे दो मजदूर मिट्टी धंसने की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज एसआर प्राइवेट अस्पताल, सूरजपुर में जारी है। घायल मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन की डबल पटरी बिछाने से संबंधित कार्य इन दिनों तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में गोबरी नदी के पास पुल निर्माण स्थल पर पाइप लाइन डालने के लिए दो मजदूर नीचे गड्ढे में उतरे थे। गड्ढा काफी गहरा बताया जा रहा है। काम के दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर को काफी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए प्यारे कंपनी के ठेकेदार द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक बताया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे। गड्ढे में काम कर रहे मजदूरों के लिए मिट्टी धंसने से बचाव के उपाय और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, यह जांच का विषय है। फिलहाल घटना की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचा दी गई है। स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने मृत मजदूर के परिजनों को मुआवजा देने तथा घायल मजदूर के समुचित इलाज की मांग की है। साथ ही निर्माण कार्यों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने की भी मांग उठ रही है।

10
73 views