logo

गिरिडीह में अतिक्रमण और नो-पार्किंग पर SDO की सख्ती, सड़क पर उतरे श्रीकांत यशवंत विस्पुते

गिरिडीह में अतिक्रमण और नो-पार्किंग पर SDO की सख्ती, सड़क पर उतरे श्रीकांत यशवंत विस्पुते

गिरिडीह। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण रोकने के लिए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्रीकांत यशवंत विस्पुते स्वयं सड़क पर उतरे। इस दौरान झंडा मैदान रोड पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों और सड़कों पर अवैध रूप से लगे ठेला-खोमचा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
SDO का सख्त रुख देखते हुए प्रशासनिक अमला भी सक्रिय दिखा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष अभियान चलाकर दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चालान काटा गया। वहीं, जगह-जगह खड़े ठेला-खोमचा हटवाए गए और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
एसडीओ विस्पुते ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह कार्रवाई एक दिन की न रहकर नियमित अभियान के रूप में जारी रहे, ताकि यातायात व्यवस्था स्थायी रूप से सुधारी जा सके। उन्होंने कहा कि गलती करने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ जनता में यातायात अनुशासन के प्रति जागरूकता भी जरूरी है।
अभियान के दौरान कई वाहन चालक अपनी गाड़ियाँ तुरंत हटाते दिखाई दिए। शहरवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि इसी तरह प्रशासन लगातार सक्रिय रहा तो गिरिडीह की सड़कों पर जाम और अव्यवस्था की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

1
0 views