logo

रांची: इतिहास के पन्नो में दर्ज डोम्बारीबुरु हत्या काण्ड कभी नहीं भूलेगा मुंडा समाज।

डोम्बारीबुरु में आज ही के दिन (9 जनवरी 1900) ब्रिटिश शासकों ने सैकड़ों आदिवासियों का निर्मम नरसंहार किया था। डोम्बारी बुरु में भगवान बिरसा मुंडा अपने 12 अनुयायियों के साथ सभा कर रहे थे, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भी शामिल हुए थे। भगवान बिरसा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लोगों को उलगुलान के लिए जागरूक कर रहे थे। ब्रिटिश हुकूमत ने डोम्बारी पहाड़ को चारों ओर से घेर लिया और अंग्रेज सैनिकों ने मुंडा समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस संघर्ष में सैकड़ों निर्दोष लोग शहीद हो गए। डोम्बारी के अमर शहीदों को शत-शत नमन।

0
0 views