logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घने कोहरे से यातायात जनजीवन अस्त वस्त व दिनचर्या प्रभावित

खरेला महोबा उत्तर प्रदेश से रीड न्यूज संवाददाता मोहन मुरारी | 08/01/2026
खरेला क्षेत्र सहित महोबा जनपद में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह के समय दृश्यता अत्यंत कम रही और कई स्थानों पर यह 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्गों पर वाहनों की गति धीमी रही, वहीं कुछ जगहों पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई।
ठंड और कोहरे के चलते आमजन देर तक घरों में ही रहे। स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सुबह के समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की ओर जाने वाले किसानों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। बस सेवाओं पर कोहरे का असर पड़ा, जिससे यात्रियों को देरी झेलनी पड़ी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। दोपहर के बाद सूर्य के दर्शन न होने से मौसम में कुछ सुधार नहीं हुआ और लोगों ने राहत की सांस भी नहीं ली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी सुबह कोहरे की संभावना जताई है।

44
506 views

Comment