logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त हुए अगिहार के डॉ. धर्मेंद्र कौशिक

अगिहार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. धर्मेंद्र कौशिक को उनके मानवाधिकारों के क्षेत्र में निरंतर, निष्ठावान एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् द्वारा एक बार फिर प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद् की ओर से इस पुनर्नियुक्ति की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है।

पुनर्नियुक्ति के पश्चात डॉ. धर्मेंद्र कौशिक ने परिषद् के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकारों की रक्षा एवं संवर्धन के लिए पहले से अधिक समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल मजदूरी की रोकथाम, महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़खानी, शोषण एवं धोखाधड़ी, वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाली हिंसा, दिव्यांगजनों से संबंधित सहायता, कर्मचारी व मजदूर वर्ग की समस्याएं, पुलिस उत्पीड़न, भ्रूण हत्या पर रोक, निशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. कौशिक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मानवाधिकारों की जागरूकता, संरक्षण एवं संवर्धन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन को रोकने के लिए समाज को हर स्तर पर सजग और संवेदनशील बनना होगा।

परिषद् को विश्वास है कि डॉ. धर्मेंद्र कौशिक के नेतृत्व में प्रदेश में मानवाधिकारों की मजबूती के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे।

22
612 views

Comment