बेसहारा घायल गाय का डाॅ. नरेश यादव पशु चिकित्साधिकारी शिकोहाबाद टीम के द्वारा उपचार
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)।
आर.पी.एस. गार्डन, बलाई रोड, माधौगंज, नियर हिन्द लैम्प लिमिटेड, शिकोहाबाद क्षेत्र में एक बेसहारा गाय घायल अवस्था में चारा खाने की तलाश में घूमते हुए एक मकान में प्रवेश कर गई थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी, शिकोहाबाद को दी गई।
सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घायल अवस्था में पाई गई गाय का समुचित चिकित्सकीय उपचार किया गया। टीम द्वारा आवश्यक दवाइयाँ दी गईं तथा पशु की स्थिति में सुधार बताया गया है।
स्थानीय नागरिकों ने पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए सराहना व्यक्त की।