logo

पंडित आदेश फौजी के संयोजन में मेरठ में होगा अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी का स्वागत

अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा (रा.) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी का कल दिनांक 8 जनवरी 2026 को मेरठ आगमन हो रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के संयोजन में संपन्न होगा। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित बिजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी का काफिला दिल्ली से चलकर दोपहर 1 बजे मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित स्वाद गांव के बम्बू ढाबा, एनएच-58 दिल्ली–देहरादून हाईवे, दांतल जटोली कट के सामने पहुंचेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान पंडित आदेश फौजी एवं पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी के मध्य संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता और ब्राह्मण समाज के भविष्य को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

बताया गया कि इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा (रा.) संगठन के उन्नीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 28 फरवरी 2028 को प्रस्तावित ब्राह्मण महाकुंभ के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक व्यक्तियों को आमंत्रण भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित एडवोकेट दिनेश शर्मा, पंडित मनोज पांडेय (जिलाध्यक्ष, मेरठ), पंडित जितेंद्र शर्मा (जिला महामंत्री, मेरठ), पंडित दीपक शर्मा (सरूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष, मेरठ) सहित मानव सेवा प्रकल्प से जुड़े अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

स्थान: स्वाद गांव का बम्बू ढाबा, एनएच-58, दांतल जटोली कट के सामने, कंकरखेड़ा, मेरठ
दिनांक: 8 जनवरी 2026
समय: दोपहर 1 बजे
संपर्क: 8630029418, 9917366438, 7351607134

लेख: ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ

10
813 views